मिर्जानगर में चार बच्चे डूबे, दो को बचाया, परिजनों में मचा हाहाकार।
मिर्जानगर में चार बच्चे डूबे, दो को बचाया, परिजनों में मचा हाहाकार।। रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ (वैशाली) जिले में दिल दहला देने वाली घटना महुआ प्रखंड के मिर्जानगर स्थित गड्ढेनुमा पोखर से प्राप्त हुई है ,जहां पर स्नान के दौरान चार बच्चे डूबे। जिसमें ग्रामीणों के सहयोग से दो बच्चे को बाहर निकाला गया ,जबकि दो बच्चे का मृत लाश बरामद हुई।घटना मिर्जानगर हाई स्कूल से गंगा हरपुर की ओर जाने वाली एचपी गैस एजेंसी के पास तालाब की है, जहां दिन में बच्चे स्नान करने के लिए गए थे और स्नान के दौरान वे गहरे पानी में चले गए ।चिल्लाने के बाद स्थानीय लोगों ने के सहयोग से दो बच्चे को बचाया जा सका ।दो बच्चे लापता पाए गए। खोज के बाद दोनो बच्चे के मृत शरीर मिला। मृत दोनों बच्चों में मेंही पासवान के पोता रामनाथ का बेटा पवन कुमार उम्र लगभग 9 वर्ष तथा सीताराम की बेटी प्रीति कुमारी उम्र 13 वर्ष बताया गया। मृतक दोनों भदवास के वार्ड संख्या एक के बताए गए हैं ।घटना के समाचार मिलते हुए महुआ पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुटी है।कुछ लोगों ने बताया कि जेसीबी के द्वारा मनमाने ढंग से मिट्टी की कटाई की जाती है ।बरसात के दिनों में प्रत्येक वर्ष ऐसी घटना कहीं ना कहीं घट जाती है। न जेसीबी वाले के पास मापदंड है और न ही सरकार की ओर से किसी पदाधिकारी की नजर है, नहीं तो ऐसी घटना देखने या सुनने को नहीं मिलती ।समय रहते अगर इस पर ध्यान नहीं दी गई तो इसी तरह ग्रामीण गरीब के बच्चे काल के गाल में समाते रहेंगे।
