April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

17 वर्षों के दौरान कहीं कफ़्र्यू नहीं लगना ही मुख्यमंत्री का ट्रैक रिकार्ड है: संजय कुमार झा

कार्यकर्ताओं के दरबार में माननीय मंत्री
प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को ‘‘कार्यकर्ताओं के दरबार में माननीय मंत्री’’ कार्यक्रम में माननीय जल संसाधन तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा एवं माननीय भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चैधरी जी हुए सम्मिलित
17 वर्षों के दौरान कहीं कफ़्र्यू नहीं लगना ही मुख्यमंत्री का ट्रैक रिकार्ड है: संजय कुमार झा
बिहार में विभाजनकारी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं: अशोक चैधरी
23 सितंबर 2022, पटना
जदयू प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को ‘‘कार्यकर्ताओं के दरबार में माननीय मंत्री’’ कार्यक्रम में माननीय जल संसाधन तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा एवं माननीय भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चैधरी जी सम्मिलित हुए। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुन उनका समाधान किया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
‘‘कार्यकत्ताओं के दरबार में माननीय मंत्री’’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए माननीय जल संसाधन तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा ने कहा कि हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी सबको साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। पिछले 17 वर्षों से प्रदेश में लगातार शांति का माहौल है। एक दिन के लिए भी कहीं कफ़्र्यू नहीं लगा, यह उनका ट्रैक रिकार्ड है। मंहगाई, गरीबी और बेरोजगारी एजेंडा नहीं बने इससे लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भड़काऊ बयानबाजी हो रहे हैं। बिहार में उनका प्रयास बेकार साबित होने वाला है।
भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चैधरी जी ने कहा कि हमारे नेता की पालिटिक्स विथ डिफरेंट है, यहाँ विभाजनकारी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। सभी लोगों ने 2015 में भी बिहार का रिजल्ट देखा है। हर दल अपने ढ़ंग से जनता के बीच अपनी पैठ बनाने का प्रयास करती है। हमारे नेता सभी को समान रूप से देखते हैं और सबके उत्थान एवं विकास के लिए समान रूप से कार्य करते हैं, चाहे वो दलित हों, पिछड़े हों या अल्पसंख्यक वर्ग के लोग हों। जबकि भाजपा का ध्यान विकास के मुद्दे से भटकाने और सामाजिक व साम्प्रदायिक सद्भाव समाप्त करना है। भाजपा का सारा ध्यान विभाजनकारी मुद्दे पर रहता है। केन्द्रीय गृहमंत्री के पूर्वांचंल दौरे के संदर्भ में पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि वो आवें, बोलें तब उसपर प्रतिक्रिया दी जा सकती है। हाँलाकि दौरे के लिए पूर्वांचंल का चुनाव करना अपने आप में बहुत कुछ स्पष्ट करता है।
इस अवसर पर मुख्यालय प्रभारी प्रदेश महासचिव श्री अरुण कुमार सिंह एवं श्री मनीष कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.