महुआ में वार्ड सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था की दी गई प्रशिक्षण।
महुआ में वार्ड सदस्यों को पंचायती राज व्यवस्था की दी गई प्रशिक्षण। रिपोर्ट सुधीर मालाकर। महुआ (वैशाली )पिछले वर्ष संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे जिले में चलाया जा रहा है । उसी कड़ी में जिले के महुआ प्रखंड कार्यालय सभागार में विभिन्न पंचायतों के वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण दिया गया ।जिसमें वार्ड सभा ,वार्ड सभा के कोरम , वार्ड सदस्य के पद मुक्त होने ,साथ ही साथ वार्ड सभा द्वारा लिए जाने वाली योजनाओं की जानकारी से संबंधित वार्ड सदस्यों को दी गई। प्रशिक्षक ने वार्ड सदस्यों को बताया कि अपने अधिकार के साथ साथ कर्तव्य का भी ख्याल रखें ताकि आपका वार्ड साफ सुथरा ,स्वच्छ ,हरा भरा एवं विकास मुखी हो ।प्रशिक्षण में भाग लेने वालों में मुकेश कुमार, मुनचुन कुमार ,अमरजीत पासवान, पिंकी देवी, मुकेश कुमार ,अखिलेश राय ,मोहम्मद अकबर , बुटनी देवी, रंजीत कुमार, नितेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे ।
