April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कोरोना ने तीन गुना बढाया नींबू का भाव,इम्युनिटी बढ़ाने में नींबू का खास भूमिका। कोरोना के समय बड़े स्तर पर नींबू का प्रयोग कर रहे हैं लोग*

*कोरोना ने तीन गुना बढाया नींबू का भाव,इम्युनिटी बढ़ाने में नींबू का खास भूमिका। कोरोना के समय बड़े स्तर पर नींबू का प्रयोग कर रहे हैं लोग*

*(गुड्डू राज)*

दरभंगा : कोरोना महामारी के साथ ही घरेलू औषधियों की मांग में भी इजाफा हो रहा है। यही कारण है कि नींबू का दाम बाजार में तीन गुना तक बढ़ गया है। बढ़ी हुई कीमत के बाद भी नींबू का बाजार चरम पर है। सामान्य दिनों में 5 से 6 रुपये जोड़ा बिकने वाले नींबू के भाव तेजी से बढ़ रहा है। लहेरिया सराय के खुदरा बाजार में कागजी नींबू 110 रुपये में एक दर्जन की दर से बेंचा जा रहा है। वहीं 10 रुपये प्रति पीस के अनुसार भी नींबू की बिक्री की जा रही है। लहेरिया सराय सब्जी बाजार में दुकानदार ने बताया कि नींबू की खपत ज्यादा होने से भाव बढ़ गया है। पहले जहां लोग दो,चार नींबू खरीद रहे थे तो अब इसकी बिक्री दर्जनों के अनुसार हो रही है। नींबू स्वाद के साथ ही विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। गोली खाने के बजाय लोग नींबू का सेवन कर रहे हैं। इम्युनिटी बढ़ाता है नींबू रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी की इम्युनिटी बढ़ाने में नींबू का खास भूमिका है। यही वजह है कि लोग कोरोना के समय बड़े स्तर पर नींबू का प्रयोग कर रहे हैं। स्थिति यह है कि बाजार में नींबू की बिक्री तेज हो गई है। बताया जाता है कि विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत नींबू हर तरह से लाभकारी है। इसके नियमित सेवन से सभी तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। कोरोना के दौरान अपने खास गुणों के कारण यह ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है। यही कारण है कि इसके दाम बढ़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.