डीलरों के मौत का जिम्मेदार कौन बिहार सरकार जवाब दो -इंसाफ मंच*
*डीलरों के मौत का जिम्मेदार कौन बिहार सरकार जवाब दो -इंसाफ मंच*
*(गुड्डू राज)*
दरभंगा जिले में करोना वायरस के बढ़ते प्रकोप व कोरोना के कारण दर्जनों डीलर के मरने व सैकड़ों डीलरों के संक्रमित होने की आ रही खबरों को देखते हुए इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद व मक़सूद आलम पप्पू ख़ाँ ने सरकार- प्रशासन से मांग किया हैं कि पॉश मशीन से खाद्यान्न वितरण पर रोक लगाया जाय। उन्होंने कहा कि पॉश मशीन पर उपभोक्ताओं के अंगूठे के बाद ही राशन वितरण की प्रक्रिया इस कोरोना काल में काफी खतरनाक व जान लेवा हैं। इससे संक्रमण के फैलने की सम्भावना बढ़ जा रही हैं। इस बीच कई जगह से खबर भी आ रहा हैं कि कोरोना के कारण डीलर और उपभोक्ताओं के निधन हो चुका हैं। इस स्थितियों में लोगों के जिंदगी से सरकार खिलवाड़ करने से बाज आते हुए बिना पॉश मशीन या केवल डीलर के अंगूठे से अनाज वितरण करवाने की गारंटी करें। नहीं तो इस सवाल पर आंदोलन तेज किया जायेगा। नेताद्वय ने कोरोना के कारण मरे डीलरों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा व परिजन को नौकरी देने की भी मांग किया।
