April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ नगर परिषद ही विकास को अगली पायदान पर ले जाना मेरी पहली प्राथमिकता: सत्येंद्र

महुआ नगर परिषद ही विकास को अगली पायदान पर ले जाना मेरी पहली प्राथमिकता: सत्येंद्र
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद के सभापति पद के लिए उम्मीदवारी कर रखें पूर्व प्रमुख व पूर्व वार्ड पार्षद सत्येंद्र कुमार राय बताते हैं कि महुआ नगर पंचायत से नगर परिषद में परिणत हुआ है। इस परिषद का पूर्ण विकास हो। सारी योजनाएं धरातल पर उतरे। हर लोगों को योजनाओं का लाभ मिले। इसको लेकर वह पूरी तरह तत्पर रहेंगे।
पूर्व में भी यहां काम करने का मौका मिला है। जिसे लोग अवगत हैं। ऐसे इनकी पहचान प्रमुख साहब से होती है। महुआ प्रमुख साहब कहने पर सत्येंद्र कुमार राय के नाम आती है। वह महुआ नगर पंचायत में दो बार वार्ड पार्षद बने। इससे पहले पंचायत समिति के पद को पाकर उप प्रमुख बने। हालांकि प्रमुख बनाने का मुख्य जरिया इनका ही रहा है। सत्येंद्र कुमार राय पंचायत राजनीति के भीष्म पितामह माने जाते हैं। ऐसे भी हर किसी को अगर जरूरत पड़ती है। उन्हें वे आसानी से मिलते हैं। किसी भी काम के लिए जब लोग उन्हें खोजते हैं तो सरल स्वभाव के धनी सत्येंद्र राय उन्हें मिलते हैं और उनके काम कराने के लिए तत्पर हो जाते हैं। श्री राय बताते हैं कि सभापति के लिए महुआ नगर परिषद की जनता ने उन्हें उतारा है और वह ही उन्हें जीत की माला पहनाएंगे। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उपसभापति की ताज यहां की जनता उन्हें देगी। वह सुबह में ही वोटरों के पास निकल जाते हैं। चुनाव चिन्ह में हारमोनियम उन्हें मिली है। इसलिए डमी हारमोनियम के साथ में निकलते हैं और वोटरों से संपर्क करते हैं। महिलाएं वृद्ध उन्हें आशीष भी देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.