चोर घर में घुसकर एक एक कमरा को , बक्सा पेटी तोड़ कर ले गए नकदी, गहने व अन्य सामान,
चोर घर में घुसकर एक एक कमरा को , बक्सा पेटी तोड़ कर ले गए नकदी, गहने व अन्य सामान,
महुआ, एक संवाददाता। महुआ थाना के बिशनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत अंतर्गत गोरीगामा गांव में गुरुवार की एक ही रात चोरों ने 8 घरों में चोरी की घटना का अंजाम दिया। चोर घर के एक-एक कमरे पेटी बक्सा तोड़कर नकदी, गहने व अन्य सामान ले गए। शुक्रवार की सुबह जब घरवाले जगे तो सामान बिखरा देख सन्न रह गए और उन्हें समझते देर न लगी कि घर में चोरी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव के वार्ड संख्या 12 में चोरी की घटना घटी। यहां गांव के डॉ रामजन्म राय, रामवृक्ष राय, जयमंगल राय, राजेश कुमार, उजय कुमार, संजीत ठाकुर व सतनारायण पासवान के घर में चोरों ने घटना का अंजाम दिया। वही राहुल राज के घर में भी चोरी की प्रयास की लेकिन वह यहां सफल नहीं हो पाए। बताया जा रहा है कि सत्यनारायण राय के किराना दुकान में भी चोरों ने चोरी की। चोर नकदी, गहने व अन्य कीमती सामान ले गए। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात चोरों ने इस घटना का अंजाम दिया जब घर के लोग सो रहे थे। एक साथ 8 घरों में चोरी की हुई घटना से लोग सहमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि चोर घर के कमरे में घुसकर चोरी की। पेटी बक्सा को तोड़ दिया। लोगों का कहना है कि यहां एक बार फिर चोरों का आतंक बढ़ गया है। बीते महीने मंगुराही सहित कई जगह पर चोरी की घटना हुई थी। इस चोरी की घटना की सूचना महुआ थाने को दी गई है। सूचना के बाद पुलिस इस घटना की तहकीकात में जुट गई है।
फोटो: महुआ 01- महुआ के गोरीगामा गांव के घर में घुसकर चोरों द्वारा तोड़े गए बक्सा-पेटी।
