April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

माता के पट खुलते ही जयघोष से गूंजा इलाका, श्रद्धालुओं ने माता के समक्ष टेके माथा

माता के पट खुलते ही जयघोष से गूंजा इलाका, श्रद्धालुओं ने माता के समक्ष टेके माथा
महुआ, एक संवाददाता। महुआ के गोविंदपुर सिंघाड़ा स्थित शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध देवी की प्रतिमा का पट शुक्रवार की रात स्कंदमाता की पूजन के साथ खोल दिया गया। पट खुलते ही भक्ति सिर चढ़कर बोलने लगी है। पट खुलते ही श्रद्धालुओं के जयघोष से इलाका गूंज उठा। वही हरपुर मिर्जानगर और महुआ के गोला रोड स्थित पुराना हाट पर पुराना देवी जी का भी पट खोल दिया गया।
गोविंदपुर सिंघाड़ा स्थित देवी स्थल पर माता के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजन विधि विधान से की गई। पूजन के साथ ही नियमानुसार उनकी प्रतिमा का पट रात 10:00 बजे खोल दिया गया। इसके साथ ही लोगों में भक्ति परवान चढ़ी और देवी देवताओं के जयघोष से इलाका गूंज उठा। यहां पर आचार्यों की टोली माता का पूजन करा रहे हैं। किसी प्रकार की त्रुटि नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर पूजा में इसी प्रकार की त्रुटि होती है तो अनिष्ट होने की संभावना बनी रहती है। इस कारण यहा माता की पूजन विधि विधान के साथ किया जाता है। माता के पट खुले पर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने माता को हाथ जोड़कर उनकी आराधना की और राष्ट्र की रक्षा, आवाम की सुरक्षा, लोगों में सद्भाव, आपसी मिल्लत, धन दौलत, वैभव, रुप, यश को बनाए रखने के लिए अराधना की। यहां माता के नेत्र संस्कार होने के पूर्व महिला श्रद्धालुओं ने देवी गीत गाकर स्थल को भक्ति में डुबो दिया। बताया गया कि यहां शनिवार से माता का पूजन शुरू हो जाएगा। उधर महुआ के गोला रोड स्थित पुराना हाट में पुराना पुराना देवी की भी नेत्र संस्कार किया गया। यहां नेत्र संस्कार के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। वही हरपुर मिर्जानगर हाईस्कूल के पास बनी माता की प्रतिमा का भी पट खोल दिया गया। उधर महुआ ताजपुर मार्ग पर हरपुर बेलवा भवानी चौक पर बनी माता की प्रतिमा का भी पट खोल दिया गया। यहा पट खुलते ही जयघोष से इलाका गूंज उठा। यहां भी पंचमी को ही माता का पट खोल दिया जाता है।
फोटो: महुआ 03- शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध गोविंदपुर में देवी के पट खुलने के पूर्व जुटी श्रद्धालुओं की भीड़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.