माता पूजन के लिए मंदिर में सुबह से ही पहुंचने लगे श्रद्धालु हरपुर मिर्जानगर, महुआ कुलदीप चौक, पुराना हाट हरपुर बेलवा भवानी चौक पर भी पट खुलने के साथ भक्ति चढी परवान
माता पूजन के लिए मंदिर में सुबह से ही पहुंचने लगे श्रद्धालु हरपुर मिर्जानगर, महुआ कुलदीप चौक, पुराना हाट हरपुर बेलवा भवानी चौक पर भी पट खुलने के साथ भक्ति चढी परवान
महुआ, नवनीत कुमार
शक्तिपीठ के नाम से प्रसिद्ध गोविंदपुर में माता का पट खुलने के दूसरे दिन शनिवार को पूजन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। यहां श्रद्धालुओं की भीड़ से दिन भर अफरातफरी का माहौल बनी रही।
यहां माता का पट पंचमी को ही खोल देने का प्रावधान है। पट खुलने के दूसरे दिन माता का षष्टम रूप कात्यायनी की पूजा विधि विधान से की गई। यहां महिला श्रद्धालुओं की भीड़ काफी हो रही है। यह स्थल मन्नत के लिए प्रसिद्ध है। जो भी श्रद्धालु यहां सच्चे हृदय से माता को पुकारते हैं और कुछ मांगते हैं उनकी मनोकामना पूरी होती है। बताया गया कि श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। माता के मंदिर में एक दरवाजे से श्रद्धालु पहुंचते हैं जबकि दूसरे से निकलने के लिए व्यवस्था की गई है। यहां मेला भी लगा है। माता को चुनरी चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची है। उधर हरपुर मिर्जानगर हाईस्कूल के पास, महुआ के गोला रोड पुराना हाट स्थित पुराना देवी जी, इसी रोड में कुलदीप चौक के अलावा हरपुर बेलवा भवानी चौक पर भी माता का पट पंचमी को खोल दिया गया है। यहां भी माता को पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लोगों में भक्ति सिर चढ़कर बोल रही है। बच्चों में तो खासा उमंग है।
महुआ नगर परिषद के गांधी स्मारक, पातेपुर रोड, मुजफ्फरपुर रोड स्थित राम लखन सिंह मार्केट, पुराना बाजार, मंगरू चौक, तिवारी जी के मेला, जवाहर चौक, पंचमुखी चौक, छतवारा के अलावा कन्हौली, रानीपोखर, बेलकुंडा, सेंदुआरी, बेरई, सरसई, हरपुर ओस्ती, भदवास, चकमाजाहिद, भूतनाथ चौक, हकीमपुर, मधौल, पहाड़पुर, कुशहर, करिहो, फुलवरिया, उन्ताहा सिहपुर, पंसल्ला चौक, सहित दर्जनों स्थानों पर रविवार को माता का पट खोला जाएगा। उधर कड़ियों में माता का षष्टम रूप कात्यायनी की पूजा के साथ बेल तोड़ने के लिए श्रद्धालु निकले। यहां यह देखते ही बन रहा था। यहां चारों ओर देवी मंत्र से इलाका गूंज रहा है। भक्ति के साथ लोगों में उमंग कायम है।
