April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का महुआ में विभिन्न जगहों पर भव्य स्वागत किया गया।

पहुंचे कुशवाहा
महुआ, नवनीत कुमार
जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का महुआ में विभिन्न जगहों पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें जगह-जगह रोककर मालाओं से लाद दिया। वह महुआ अनुमंडल के चेहराकला प्रखंड अंतर्गत मंसूरपुर हलैया में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करने जा रहे थे।
श्री कुशवाहा का कन्हौली में पार्टी कार्यकर्ता ब्रजेंद्र कुमार पप्पू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मालाओं से लाद दिया। उनके साथ डॉ श्याम सुंदर सिंह, रणधीर कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह कुशवाहा, उमेश सिंह, मनोज राय, अशर्फी सिंह कुशवाहा, अजीत कुमार सिंह आदि भी थे। उधर महुआ गांधी चौक पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बताया गया कि वह मंसूरपुर हलैया पंचायत में मुखिया शंभू शरण राय के द्वारा विभिन्न योजना पुस्तकालय, आरटीपीएस, जगदंबा स्थान जीर्नोद्वार का उद्घाटन करने जा रहे थे। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए जा रहे कार्यों को गिनाने की जरूरत नहीं। बल्कि उनके द्वारा लोगों को दिए जा रहे लाभ को धरातल पर उतारने की जरूरत है। जिससे लोगों को स्वतः उनके कार्यों की जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.