किड्स गार्डेन डेवेलपमेन्ट एकेडमी में गांधी जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड के गोविंदपुर बेला पंचायत के बेलादम गांव स्थित किड्स गार्डेन डेवेलपमेन्ट एकेडमी में गांधी जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्राचार्य मो.आदिल अंसारी , गोविंद पुर बेला पंचायत के मुखिया गरीबनाथ आलोक तथा विधालय के सभी शिक्षक एवं ग्रामीण मौजूद थे।
प्राचार्य मो.आदिल अंसारी ने बच्चों को गांधी जी की जीवनी से अवगत कराया तथा देश की आजादी में उनके संघर्षों, बलिदानो तथा समर्पणो के बारे में बताया। उन्होंने ये भी बताया की गांधी जी को राष्ट्रपिता क्यो माना गया। साथ ही श्री गरीबनाथ आलोक ने कहा की गांधी जी का सपना था स्वच्छ और निर्मल भारत, इस लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान चलाया है। उन्होंने ने विधार्थियों से भी आग्रह किया कि गांधी जी के सपनों के साकार करने के लिए आप सभी भारत को स्वच्छ बनाने के लिए अपने आस पास को साफ रखें । मुखिया गरीबनाथ आलोक से मिलने के बाद बच्चे बहुत प्रसन्न हुए। साथ ही प्राचार्य ने भी मुखिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ये भी कहा कि हम बच्चों को हर तरह से तैयार कर रहे हैं जिस से आने वाले भविष्य में पंचायत के बच्चे अपने पंचायत का नाम रौशन करेंगे।
