जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर हुए बैठक
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर हुए बैठक
गोरौल प्रखंड क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हज़रत पैगम्बर मुहम्मद साहब के जन्म दिवस की तैयारियां पुरे श्रद्धा के साथ जोर सोर से चल रही है, इस अवसर पर वैशाली मुजफ्फरपुर बोर्डर पर स्थित फकुली मदरसे में मुफ्ती हासिम साहब के अध्यक्षता में जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर एक बैठक किया गया , बैठक में मुफ्ती साहब ने अपील करते हुए कहा कि 9/10/22 को जुलूस ए मोहम्मदी में आप लोग जुलूस लेकर चलें तो अमन व शांति के साथ चलें पवित्रता के साथ चलें सड़क मार्ग को अवरूद्ध न करें अपने जुलूस के कारण किसी राहगीर को कठिनाई नही होनी चाहिए, प्यारे नबी के बताए रास्ते पर चलें , डिजे बाजा का इस्तेमाल न करें जुलूस में किसी तरह का लाठी डंडा या हथियार लेकर न चलें लोगों को अमन व शांति का पैगाम दें ।इस बैठक में उपस्थित नजर आए इरशाद अहमद , मोहम्मद मुन्ना, मौलाना शौकत अली, मोहम्मद जमाल , मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद कादीर व अन्य
