April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर पर भाषण ,निबंध, पेंटिंग्स एवं भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
गांधी जयंती के अवसर पर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोदीपुर पर भाषण ,निबंध, पेंटिंग्स एवं भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इससे पूर्व विद्यालय परिसर एवं विद्यालय परिसर के बाहर स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय के बच्चों एवं शिक्षकों ने अपने गांव समाज को स्वच्छ रखने एवं स्वयं स्वच्छ रहने का संदेश भी दिया। अवकाश होने के बावजूद गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोदीपुर पंचायत के पूर्व सरपंच राजकुमार चौधरी का स्वागत वर्ग छठी की छात्रा सोनाक्षी के द्वारा किया गया । इस मौके पर अतिथि को विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार ने गांधीजी से संबंधित डॉक्टर विद्यानंद सिंह द्वारा रचित मलयाचल है संत जन पुस्तिका भेंट स्वरूप प्रदान किया । कार्यक्रम की शुरुआत बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम के द्वारा किया गया ।भजन की प्रस्तुति वर्ग 8 वीं की छात्रा तन्नू प्रिया एवं निशा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । वहीं आयुष, सोनाक्षी, अभया, बादल ,तन्नू प्रिया एवं अंकित के द्वारा अपने अपने भाषण में महात्मा गांधी के जीवन और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया । जबकि भाषण में सोनाक्षी प्रथम स्थान पर रही । मौके पर मुख्य अतिथि राजकुमार चौधरी के द्वारा सभी बच्चो को पुरस्कृत भी किया गया ।पुरस्कार पाने वालो में पेंटिंग्स में शामिल दिव्या भारती, श्वेता, पवन, रूपम ,स्नेहा, चांदनी, अभिषेक, अमृता सहित अन्य प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चे है । मौके पर बोलते हुए अतिथि ने कहा कि इसी प्रकार के कार्यक्रम से विद्यालय में शिक्षण का माहौल बनता है ।विद्यालय के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ता है ।और समाज में विद्यालय का मान प्रतिष्ठा कायम होता है । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर ग्रामीण राजकुमार राय , महादेव राय एवं शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर, रिंकू कुमारी देवी वगैरह उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.