April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आठ महीने से गायब अधेड़ को पुलिस ने किया बरामद

आठ महीने से गायब अधेड़ को पुलिस ने किया बरामद–
पुत्र ने सात लोगो पर किया था अपहरण का केस दर्ज- अपहरण का मामला निकला झूठा–नयागांव(सारण) नयागांव पुलिस ने आठ महीने से घर से गायब एक अधेड़ व्यक्ति थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी बनारसी राय को अनुसंधान के क्रम में रेलवे स्टेशन रोड नयागांव से बरामद कर लिया।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने बताया कि आठ महीने से बनारसी राय बिना किसी को बताए घर से गायब हो गया था जिसको लेकर उसके पुत्र उमेश राय ने जनवरी 2022 में रसूलपुर गांव निवासी बृजलाल महतो समेत सात लोगो पर न्यायालय में अपहरण का मामला दर्ज कराया था जिसका अनुसंधान नयागांव थाना में चल रहा था इसी बीच गुरुवार को गुप्त सूचना मिला कि बनारसी राय अपने घर से घूमकर स्टेशन रोड की ओर जा रहा है सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बनारसी राय को बरामद कर थाने पर ले गया।
पूछताछ के दौरान बरामद व्यक्ति बनारसी राय ने पुलिस को बताया कि मेरा कोई अपहरण नही किया था मैं अपना जमीन दो लाख रुपये में वृजलाल महतो से बेचा था तथा उसका रजिस्ट्री छपरा में जाकर किया था उसके बाद दो दिन घर पर रहने के बाद अवतार नगर अपनी बेटी के चला गया और एक सप्ताह वहाँ रहने के बाद फिर घर आया और बिना किसी को बताए घर से चला गया और वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में एक हनुमानजी के मंदिर में रहकर पूजा पाठ करने लगा था गांवों वालो द्वारा खाना खाने को दिया जाता था मेरे पुत्र द्वारा किया गया अपहरण का केस झूठा है मुझे बृजलाल महतो या कोई अन्य व्यक्ति अपहरण नहीं किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.