कुमारी कन्या पूजनोत्सव के साथ संपन्न हुआ शारदीय नवरात्रि ।
कुमारी कन्या पूजनोत्सव के साथ संपन्न हुआ शारदीय नवरात्रि। रिपोर्ट सुधीर मालाकार। महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में आयोजित शारदीय नवरात्रि का समापन कुमारी कन्या पूजनोत्सव के साथ संपन्न हुआ ।क्षेत्र के गोविंदपुर दुर्गा शक्ति पीठ में पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न हुआ । महुआ बाजार स्थित गांधी चौक, पातेपुर रोड, गोला रोड, पुरानी बाजार ,जवाहर चौक, पंचमुखी चौक पर आयोजित दुर्गा पूजा पंडालों में पूजन संपन्न हुआ।
प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा बरहर चौक पर आयोजित मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा कुमारी कन्या भोज के साथ पूजा संपन्न हुआ। इस मौके पर आचार्य शशांक झा ने पूर्ण विधि विधान के साथ पूजन संपन्न कराया ।दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राम सागर सिंह, उपाध्यक्ष कलटू राय, सचिव प्रमोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, मुखिया पति दिलीप कुमार राय, मनोज राय, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अवधेश पासवान, सुधीर मालाकार , जग लाल पासवान,अजब लाल राय,पवन जयसवाल ,बृजनंदन राय सहित अन्य लोगों ने सक्रिय योगदान दिया ।पूजा समिति और आयोजित यूपी बलिया के कलाकार मन्नू मार्शल द्वारा सांस्कृतिक भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया ।साथ ही साथ बिदेसिया नाटक का आयोजन भी किया गया। बरहर चौक,समसपुरा पर रावण पुतला दहन कार्यक्रम 6 अक्टूबर गुरुवार को संध्या 5:00 बजे संपन्न होगी।
