April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाईक सवार अज्ञात अपराधियों ने लालू की गोली मारकर कर दी हत्या

बाईक सवार अज्ञात अपराधियों ने लालू की गोली मारकर कर दी हत्या

समस्तीपुर(जकी अहमद)

गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा कल्याणपुर।बांकीपुर में घर से बाहर बुलाकर युवक को किया गोलियों से किया छलनी, मौके पर ही हुई मौत। मृतक कि पहचान बांकीपुर निवासी सुरेन्द्र राय के 25 वर्षीय पुत्र लालू राय के तौर पर कि गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बाईक सवार अज्ञात अपराधियों ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंजना पंचायत के बांकीपुर निवासी लालू राय को आज संध्या पहले घर से बुलाया और उसे गोली मार दी। स्थानीय लोगों कि मदद से से गोली से घायल लालू राय को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर इस हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। कल्याणपुर कि पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.