April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुख्यमंत्री ने दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलेह के मजार पर चादरपोशी की

 

मुख्यमंत्री ने दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलेह के मजार पर चादरपोशी की

पटना, 13 अक्टूबर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज नेहरू पथ स्थित दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलेह के मजार पर हाजिरी दी। उन्होंने बड़े अदब ओ एहतराम के साथ दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलेह के मजार पर चादरपोशी की तथा अकीदत के फूल पेश किये।

इस अवसर पर इमाम मोहम्मद अहमतुल्लाह रहमानी ने मुख्यमंत्री को राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये दुआ करायी। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों के बीच आपसी मेल-जोल, भाईचारा और सद्भाव के रिश्तों को मजबूत किये जाने की भी दुआ की

दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलेह के प्रबंधन समिति की तरफ से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया

इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री मो0 जमा खान, बिहार सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो0 इरशादुल्लाह, मजार शरीफ के सचिव मो० अजीम, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं अकीदतमंद उपस्थित I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.