आजादी के 75 साल बाद भी पहुंचपथ से बंचित है ताजपुर के कई दलित- गरीब बस्ती*
*आजादी के 75 साल बाद भी पहुंचपथ से बंचित है ताजपुर के कई दलित- गरीब बस्ती*
*गाड़ी से पूतोह का स्वागत और बेटी विदाई अपने दरबाजे से करने की आश में काल कवलित हो गये हजारों लोग*
*नियम के तहत बंचित बस्तियों में पहुंचपथ की व्यवस्था करे सरकार- बंदना कुमारी*
ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
ताजपुर / समस्तीपुर : – – 16 अक्टूबर ’22
नगर परिषद क्षेत्र के रहीमाबाद वार्ड-वार्ड-21 में ग्रामीणों की बैठक रविवार को आयोजित की गई. बैठक में मुहल्ला में पहुंचपथ नहीं रहने के कारण उत्पन्न विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक विचार- विमर्श करते हुए नियम के तहत सरकार द्वारा पहुंचपथ की व्यवस्था करने की मांग की गई.
बैठक की अध्यक्षता मो० शकील ने की. पर्यवेक्षण माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया. बैठक में मो० एजाज, अर्जुन कुमार, ऐपवा के जिला अध्यक्ष बंदना कुमारी, मो० अलाउद्दीन, मो० ईशा, रूखसाना खातुन, मो० सितारे, अलीमुन निशा, जैतुन निशा, अंगुरी खातुन, रोखसार प्रवीण, सलमा बेगम, अर्जुन कुमार समेत अन्य दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.
बतौर अतिथि बैठक को संबोधित करते हुए ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना कुमारी ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी रहीमाबाद के वार्ड-21 के करीब 50 से अधिक घरों को पहुंचपथ तक नसीब नहीं है. शादी, बीमारी, आगलगी की हालत में सवारी गाड़ी तक नहीं आ पाती है. उन्होंने अंचलाधिकारी से मांग किया कि अंचल के पहुंचपथ से बंचित दलित-गरीब- अक्लियतों के तमाम मुहल्लों में पहुंचपथ की व्यवस्था किया जाए अन्यथा भाकपा माले पहुंचपथ, भूमिहीनों को वास भूमि, सरकारी जमीन पर बसे को पर्चा एवं पर्चाधारी को कब्जा दिलाने के लिए संघर्ष तेज करने की घोषणा की.
