शोक सभा का आयोजन किया गया।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में पातेपुर बाजार के दो प्रमुख व्यवसायी लालबाबु साह एवं युगल किशोर शर्मा के असामयिक निधन पर श्री राम जानकी मठ के मठाधीश बाबा विश्वमोहन दास जी महाराज के अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा मे शामिल भारी संख्या में लोगो ने दोनो दिवंगत व्यवसायीयो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन धारण कर श्रधांजलि अर्पित की वही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में श्री राम जानकी मठ के मठाधीश बाबा विश्वमोहन दास जी महाराज ने श्रधांजलि सभा के बाद उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि बाजार के दो व्यवसायियों के असामयिक निधन से पूरे बाजार के लोग मर्माहत है। दोनो व्यवसायियों के असामयिक निधन से काफी क्षति हुई है। मौके पर पातेपुर व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष राज कुमार सिंह, राम चन्द्र राय, लक्ष्मण सिंह, गणेश पटेल, सनोज पासवान, अवधेश शर्मा, सियाराम चौधरी, मो0 छोटे, मो0 सत्तार, कुंदन शर्मा, जसवीर सिंह, गंगोत्री साह, अमरनाथ साह, राजेश कुमार समेत बाजार के दर्जनो की संख्या में दुकानदार एवं व्यवसायी मौजूद रहे।
