April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

” असर ” सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले डायट हाजीपुर के प्रशिक्षु पुरुस्कृत

” असर ” सर्वेक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले डायट हाजीपुर के प्रशिक्षु पुरुस्कृत
नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी

वैशाली संवाददाता सूत्र बिहार सरकार पटना के निर्देशानुसार चलाए जा रहे गांव गांव में असर सर्वेक्षण जिसमें जिला वैशाली के प्रसिद्ध शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र दिघी डायट हाजीपुर के प्रशिक्षु छात्र एवं छात्रा ने बिहार सरकार के इस अभियान में शामिल होकर असर सर्वेक्षण को गांव गांव जाकर सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं की स्तर जांच कर देखा की बच्चों को वर्ग के अनुसार उसका स्तर कितना अच्छा है । इस कार्य को सही एवं शुद्धता के साथ संपन्न कराने के लिए हाजीपुर दिघी डायट के प्रशिक्षु ने कठिन परिश्रम और लगन शील होकर गत 5 दिनों से पूरे जिले में लगभग 100 सर्वेक्षण करता घूम घूम कर इस काम को अंजाम दिया इस काम को सफलतापूर्वक करने की खुशी में दिघी डायट के डायट प्राचार्य एवं सहायक शिक्षक ने इन सर्वेक्षण कर्ताओं को हौसला अफजाई करते हुए मुबारकबाद दी और सर्टिफिकेट के साथ पुरस्कृत किया इस सर्वेक्षण में मुख्य रूप से महुआ प्रखंड के गौसपुर चक मुजाहिद मकसूदपुर ताज महुआ मुकुंदपुर महुआ सिंह राय चेहरा कला ब्लॉक के मथनामिल्क के साथ साथ जिला वैशाली के 16 प्रखंड में सर्वेक्षण किया गया जहां दिग्घी डायट के प्रशिक्षु शबाना फिरदौस, साजदा खातून ,आयुषी कुमारी, अमजद अली, अमन कुमार, विक्की कुमार ,सीरत जहां, अनु कुमारी ,सुजाता कुमारी ,मनोरमा कुमारी ,अमित कुमार, ओम प्रकाश कुमार ,खुशबू कुमारी, रोशन कुमार, तबस्सुम परवीन, संध्या कुमारी, अभिषेक कुमार, असर आर्य ,नीतीश कुमार इत्यादि प्रशिक्षु सर्वेक्षण शामिल थे तथा शिक्षक उज्जवल कुमार एवं रंजीत कुमार भी इस कार्य में गाइड काम अंजाम दे रहे थे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.