April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सिमुलतला जमुई की परीक्षा 2 केंद्रों पर पर आयोजित की जाएगी

सिमुलतला जमुई की परीक्षा 2 केंद्रों पर पर आयोजित की जाएगी
ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर बिहार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में सिमुलतला आवासीय विद्यालय सिमुलतला, जमुई के कक्षा टप् (सत्र 2023-24) में नामांकन हेतु प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 2023 दिनांक 20.10.2022 को मुजफ्फरपुर जिले के 02 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजन किया गया है। विद्यार्थियों का कुल संख्या 737 है। परीक्षा का समय 01ः00 बजे अपराह्न से 03ः00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है। परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्र पर उपलब्ध फोटो स्टेट मशीन, काॅपियर, डुप्लीकेटर आदि मशीन का उपयोग वर्जित रहेगा। परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार के अतिरिक्त अन्य द्वारों यथा पाश्र्व द्वारों अथवा केन्द्र के पिछले भाग में अवस्थित द्वार को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से परीक्षा समाप्ति तक अनिवार्य रूप से बंद रखा जाएगा एवं उक्त द्वारों से किसी का भी आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस परीक्षा के अवसर पर विशेष एवं अवांछनीय परिस्थिति निपटने हेतु पी.आई.आर., मुजफ्फरपुर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0621-2212377 एवं 2216275 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.