पेट्रोल पंप नोजल मैन की अचानक मौत
पेट्रोल पंप नोजल मैन की अचानक मौत
रिपोर्ट नवनीत कुमार, महुआ वैशाली
महुआ। पेट्रोल पंप नोजल मैन की हुई अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौत का कारण लोग सर्पदंश और पेट दर्द बता रहे हैं। हालांकि लोग उसे अनुमंडल अस्पताल से लेकर सर्पदंश निवारण अस्पताल मुजफ्फरपुर तक ले गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शनिवार को मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है। घटना शुक्रवार की रात महुआ हाजीपुर सड़क पर फुलवरिया स्थित विमादित्य पेट्रोल पंप की है। मृतक 16 वर्षीय संतोष कुमार कटहारा ओपी के मथना मिल्क निवासी रंजीत राय का पुत्र था। बताया जा रहा है कि संतोष कुमार मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद वह करीब 1 महीना पूर्व उक्त पेट्रोल पंप नोजल मैन का काम शुरू किया था। शुक्रवार की देर शाम उसे पेट में अचानक दर्द हुआ और शरीर नीला पड़ने लगा। हालांकि लोग उसे अनुमंडल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बावजूद उसे लोग सर्पदंश निवारण अस्पताल मुजफ्फरपुर ले गए। यहां भी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद लोग उसके शव को पुनः पेट्रोल पंप पर लेकर चले आए। यहां मृतक के परिजन पहुंचे और शव को देखकर दहाड़ मार कर रोने लगे। मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक संतोष काफी गरीब परिवार से था। पिताजी मजदूरी करते हैं। घर की माली हालत खराब देख वह किशोरावस्था में ही पंप पर काम करने आया था। तीन बहन और दो भाइयों में वह चौथे स्थान पर था। मृतक से तीनों बहन बड़ी है। जबकि भाई छोटा है। लोगों का कहना था कि उसे विषैले सांप ने डस लिया। जिससे विष फैल जाने के कारण उसकी मौत हो गई।
