बिजली के झटके से एक युवक की हुई मौत।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
बिजली के झटके से एक युवक की हुई मौत।
मिली जानकारी के अनुसार गोरौल थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दीपावली को लेकर घर को लाइट बल्ब से सजाने के दौरान एक 13 वर्षीय बालक की करेंट लगने से मौत हो गयी ।
बताया गया है कि गोरौल थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव निवासी अखिलेश राय का 13 वर्षीय पुत्र साजन कुमार अपने घर में बिजली का लाइट सजा रहा था । जिस समय वह लाइट सजा रहा था उस समय लाइन नहीं था और यह लड़का लाइन काटना भुल गया था । वह दांत से तार को काट रहा था कि अचानक बिजली आ गयी और वह करेंट के चपेट में आ गया । उफ तक नहीं किया और काल के गाल में समा गया और किसी को मौका भी नहीं मिला की डॉक्टर के पास अस्पताल ले जाने का । उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी । घर में कोहराम मच गया । मृतक मां बाप का इकलौता पुत्र था । चला था घर को रौशन करने । उसे क्या पता था कि मेरा घर सदा के लिये अंधकार में डूब जाएगा ।
