April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

संत जॉन्स एकेडमी पर बच्चों ने बनाई आकर्षक रंगोली लोगों को इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का दिया संदेश

संत जॉन्स एकेडमी पर बच्चों ने बनाई आकर्षक रंगोली
लोगों को इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का दिया संदेश, रंगोली में मन के खुशी की उद्गार के भरे रंग
महुआ, नवनीत कुमार

स्कूलों में छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक और मनमोहक रंगोली बनाकर लोगों को न सिर्फ आकर्षित किया गया। बल्कि दीपावली का त्यौहार हंसी खुशी के बीच प्रेम और उल्लास के साथ मनाने का संदेश भी दिया गया। छात्र छात्राओं ने रंगोली में प्रेम, स्नेह, एकता व सहिष्णुता के रंग भरे और इको फ्रेंडली दिवाली मनाने पर जोड़ दिया।
बच्चों द्वारा बनाए गए रंगोली की आकर्षण और लोगों को मोह रहा था। यहा जेआरए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के संत जांस एकेडमी मानपुरा महुआ वैशाली विद्यालय के पास व अन्य जगहों पर छात्र छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली बनाए गए। इंस्टिट्यूशन के निदेशक जागेश्वर राय द्वारा एक एक रंगोली का निरीक्षण किया गया। उन्होंने रंगोली की खूबसूरती पर छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया। रंगोली के जरिए सामाजिक कुरीतियां मादा भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, प्रदूषण से खतरा, पटाखा प्रदूषण से होने वाले विभिन्न परेशानियों आदि को दर्शाया गया। साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़े रंगोली बनाकर लोगों को जागरूक भी किया गया। यहां आरती राय ने भी रंगोली के आकर्षक पर छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उधर नेशनल पब्लिक स्कूल कन्हौली में प्रो विपिन सिंह के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाएं। हरपुर में आर्यन पब्लिक स्कूल पर हेमा वर्मा के निर्देशन में छात्र छात्राओं ने मनमोहक रंगोली बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.