विधायक ने किया छठ घाटों का निरीक्षण छठ व्रतियों की सुविधा के लिए हर संभव उपाय करने का दिया निर्देश
विधायक ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
छठ व्रतियों की सुविधा के लिए हर संभव उपाय करने का दिया निर्देश

महुआ, नवनीत कुमार
स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन ने शनिवार को महुआ के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी व कर्मियों को कई निर्देश दिए। छठ व्रतियों की सुविधा के लिए हरसंभव उपाय करने के साथ सुरक्षा के बंदोबस्त करने का भी निर्देश दिया।
विधायक डॉ रोशन यहां वाया नदी के काली घाट, पुल घाट, कृषि कार्यालय घाट सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी में पानी की गहराई को भी देखा। जहां खतरनाक घाट है। वहां बैरिकेडिंग कर लोगों जाने पर प्रतिबंध लगाने तो कहा। साथ ही यहां सभी छठ घाटों पर बैरिकेटिंग करने के अलावा व्रतियों की सुरक्षा के लिए तैराकों और नावों की तैनाती करने को भी कहा। विधायक डॉ रोशन महुआ विधानसभा के कई जगहों पर गए और छठ घाटों का निरीक्षण किया। विधायक के साथ नगर के कार्यपालक पदाधिकारी, सीओ और उनके कार्यकर्ता भी थे। बीते शुक्रवार को यहां एसडीओ संदीप कुमार, डीएसपी पूनम केसरी, बीडियो शिवांगी कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी, सीओ सहित विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा भी छठ घाटों का निरीक्षण किया गया था। इधर लोगों ने गांव के जलाशयों में भी छठ घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा के बंदोबस्त कराने की मांग की।
