April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्कूल में दिवाली के पूर्व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

स्कूल में दिवाली के पूर्व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

महुआ से मोहन कुमार की रिपोर्ट

महुआ प्रखंड के सुरतपुर में स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में शनिवार को दीपावली के पूर्व सभी छात्र- छात्राओं ने स्कूल परिसर में एक से एक बढ़कर आकर्षक रंगोली बनाई । जिन्हें देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए । यह कार्यक्रम शिक्षिका रोशनी कुमारी, अन्नु कुमारी, निभा कुमारी, मुस्कान कुमारी,मोना कुमारी,रीता कुमारी,नीलू कुमारी के देख-रेख में किया गया । वहीं अच्छे रंगोली बनाने के उपलक्ष्य में कुछ बच्चों को सम्मानित भी किया गया । वहीं विद्यालय के निदेशक शंकर कुमार ने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता से बच्चों में चित्रकारी की भावना एवं कला के प्रति जागरूकता आती है। उन्‍होंने बच्चों की इस कलाकारी की सराहना करते हुए पर्यावरण सुरक्षा हेतु सभी बच्चों को प्रदूषण मुक्त दिपावली मनाने के लिए शपथ दिलाए एवं पटाखे न जलाने की अपील की। खासकर खतरनाक पटाखों से परहेज करने की बात कही । इस मौके पर शिक्षक शंभू कुमार, अर्जुन कुमार,चंदन कुमार, मिथुन कुमार, प्रशांत कुमार, अजीत कुमार,रौशन कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.