हाटों और गुदरी में सब्जियों की कीमत हुई दुगनी 20 रुपए प्रति पीस वाली लौकी बिकी 60 से 70 में
हाटों और गुदरी में सब्जियों की कीमत हुई दुगनी
20 रुपए प्रति पीस वाली लौकी बिकी 60 से 70 में
महुआ, नवनीत कुमार
महापर्व छठ को लेकर सब्जियों के भाव आसमान छूते रहें। बुधवार को यहां विभिन्न हाट बाजारों से लेकर गुदरी पर सब्जियों के भाव में भारी उछाल रही। इस महंगाई पर लोगों की जेब ढीली पड़ गई। बावजूद लोगों ने किलो के बजाय पाव में ही सही सब्जियों की खरीदारी की।
महुआ के परसोनिया गुदरी हाट से 15 ट्रक हरी सब्जियां विभिन्न शहरों में भेजी गई। यहां सब्जी व्यापारियों की टोली विभिन्न शहरों से पहुंची और जमकर खरीदारी की। व्यापारियों की भीड़ होने के कारण मांग बढ़ने पर इसकी कीमत में भारी उछाल हुई। अन्य दिनों 50 से 60 के किलो बिकने वाली फूलगोभी 80 से 90 के किलो बिकी। जबकि इसी तरह 40 वाली टमाटर 60 से 70, 20 प्रति पीस वाली लौकी 60 से 65, 20 वाली बैगन 30 से 40, 18 के किलो वाली आलू 22 के प्रति किलो बिकी। प्याज में तो भारी उछाल हुआ है। एक सप्ताह पूर्व तक 18 के किलो बिकने वाली यह प्याज 30 से 35 के किलो बिकी। बताया गया कि पर्व के नहाए खाए पर व्रतियां सात्विक भोजन के साथ कद्दू का सब्जी का ग्रहण करती हैं। नहाए खाए पर कद्दू की सब्जी का विशेष महत्व बताया गया है।
