April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आभूषण की दुकान को बुधवार की रात चोरों ने अपना निशाना बनाया

आभूषण की दुकान को बुधवार की रात चोरों ने अपना निशाना बनाया

रिपोर्ट प्रदीप कुमार सिंह

वैशाली/महुआ प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा पंचायत स्थित कुशहर जंदाहा मुख्य मार्ग में दो आभूषण की दुकान को बुधवार की रात चोरों ने अपना निशाना बनाया बताते चलें कि ग्रामीणों की सक्रियता की वजह से चोर चोरी करने में विफल रहा जानकारी के मुताबिक शक्ति सुनार के जानकी ज्वेलर्स मे जहां चोरों के द्वारा सेंध लगाकर चोरी करने के प्रयास व्यर्थ रहा वहीं दूसरी तरफ ग्राम रामराज सिंघाड़ा पंचायत के निवासी महेश्वर प्रसाद साह के कुशहर चौक स्थित अरुण ज्वेलर्स दुकान से नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात की चोरी कर ली। इससे व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार की सुबह दुकानदार जब दुकान खोलकर अंदर पहुंचा देखा कि दुकान के अंदर जेवर रखने वाला छोटा-छोटा बैग इधर उधर बिखरा पड़ा है। उसके बाद दुकानदार के पैर तले जमीन खिसकने लगी। दुकानदार महेश्वर प्रसाद साह ने बताया कि देर रात्रि जिस तरीके से चोरों ने मेरी ज्वेलर्स दुकान में चोरी की है उससे मुझे काफी क्षति पहुंची है दुकान में सजाकर रखे गये सारे जेवरात व गल्ला तोड़कर नगदी की चोरी कर ली। चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों व व्यवसायियों की भीड़ जमा हो गयी। वहीं दूसरी तरफ जाप के नेता डॉक्टर नीतिश कुमार सहित विभिन्न लोगों ने इस चोरी की घटना पर अपना आक्रोश व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.