जदयू कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह का किया भव्य स्वागत
जदयू कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह का किया भव्य स्वागत- नयागांव(सारण)सोनपुर प्रखंड अंतर्गत बजरंग चौक पर जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को पटना से गोपालगंज जाने के दौरान सोनपुर तथा दिघवारा प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सारण जिला JDU के अध्यक्ष मुरारी सिंह एवं जिला संगठन प्रभारी रोबिन सिंह के उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया।श्री सिंह के साथ प्रदेश प्रवक्ता सह बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मंजीत सिंह, अंजनी सिंह,राजीवरंजन पटेल व मोनी सिंह भी थे जो गोपालगंज उपचुनाव कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से सोनपुर प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद भारती,आनंद किशोर सिंह, प्रियदर्शी कुमार चौरसिया, श्रीमती बसंती देवी, शंकर मालाकार, भगवानदास, दिघवारा प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार, कामेश्वर महतो, विजय कुमार दांगी, राकेश दांगी, राम सिंह,वीरेंद्र साहनी,आनंद जी, जितेंद्र कुमार सिंह, कैलाश दांगी, मोहन सिंह,सत्येंद्र सिंह समेत सोनपुर प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
