October 29, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

समाजसेवी ने बांटे पूजन सामग्री

1 min read

समाजसेवी ने बांटे पूजन सामग्री     

 वैशाली-  महुआ नगर परिषद में समाजसेवी के द्वारा शुक्रवार को सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच सूप और पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया। महुआ में महावीर मंदिर के पास समाजसेवी के द्वारा वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नगर परिषद ही नहीं विभिन्न पंचायतों से भी छठ व्रती पहुंचकर पूजन सामग्री पाया।


यहां समाजसेवी राजेश कुमार सिंह के द्वारा यह वितरण समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने ढाई सौ से अधिक छठ व्रतियों के बीच सूप के साथ विभिन्न फलों का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष यह शुभ कार्य का आयोजन करते हैं। उन्हें छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण करने में काफी अच्छा लगता है। उन्होंने व्रतियों को पूजन सामग्री देकर उनसे आशीष भी लिए। इधर व्रतियों ने बताया कि यहां समाजसेवी राजेश सिंह के द्वारा सूप और विभिन्न पूजन सामग्री दिया जाता है। जिससे वह भगवान भास्कर का अर्धदान करती हैंं।

उन्होंने बताया कि यह महापर्व आस्था और भक्ति का है पर्व है। इस पर पूरी स्वच्छता का ख्याल रखा जाता है और छठी मैया को हर एक एक पूजन सामग्री चढ़ाकर उनसे सुख समृद्धि, उज्जवल भविष्य और विश्व कल्याण के लिए मन्नत मांगी जाती है। पूजन सामग्री पाकर श्रद्धालु महिलाएं काफी खुश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.