April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कायस्थ परिवार द्वारा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर की गई पूजा अर्चना

कायस्थ परिवार द्वारा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर की गई पूजा अर्चना

वैशाली/महुआ में विभिन्न जगहों पर गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा श्रद्धा और भक्ति के बीच की गई। कायस्थ परिवार में तो पूजा को लेकर भक्ति चरम पर दिखा। उन्होंने इस पूजा पर कलम दवात और अन्य पाठ्य सामग्री को छूने से परहेज रखा।
महुआ के पहाड़पुर में शंकर प्रसाद वर्मा के द्वारा भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधि विधान के साथ की गई। यहां पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की गई और लोगों ने उन्हें विधि विधान के साथ पूजन किया। उनके द्वारा बताया गया कि चित्रगुप्त भगवान लेखा जोखा के मालिक हैं। इस कारण साल भर का आमद और खर्च का ब्यौरा उनके पास डायरी में लिखकर रखा गया। पूजा पर कायस्थ परिवार के महिलाओं, पुरुष और बच्चों में भक्ति सिर चढ़कर बोली। यहां पर शिवजी वर्मा, अतुल वर्मा, मंजू वर्मा, शिल्पी वर्मा, कंचन वर्मा, श्वेता वर्मा, अनूप, विक्की आदि ने पूजन में सक्रिय सहयोग किया। चित्रगुप्त पूजन को लेकर महुआ के कायस्थ परिवार में खासा उत्साह रहा। यहां कन्हौली, चैनपुर आदि में भी भगवान चित्रगुप्त की पूजा की गई।

Report Navneet Mumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.