April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कृषक कल्याण सह पुस्तकालय समिति परसोनिया द्वारा क्विज और सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कृषक कल्याण सह पुस्तकालय समिति परसोनिया द्वारा क्विज और सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

वैशाली/महुआ के परसोनिया गुदरी हाट पर कृषि कृषक कल्याण सह पुस्तकालय समिति द्वारा क्विज और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यहां क्विज में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिर्जानगर के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान लाकर स्कूल का मान बढ़ाया।
डॉ अजय और आफताब आलम के सफल संचालन में क्विज कांटेस्ट के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए क्विज में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिर्जानगर के प्रतिभागियों ने 86 अंक लाकर प्रथम स्थान पाए तो उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्हौली गढ़वाल के छात्र छात्राओं ने 82 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहे। जबकि ओस्ती के 57 अंक लाकर तीसरे और यूएमएस परसोनिया 52 अंक लाकर चौथे स्थान प्राप्त किया। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्हौली गढ़वाल प्रथम, मिर्जानगर द्वितीय, परसोनिया तृतीय और ओस्ती चौथे स्थान पर रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जट जटिन, देशभक्ति, लोकगीत आदि पर प्रतिभागियों ने दर्शकों का मन मोहा। कार्यक्रम में अखिलेश कुमार सुमन, जय कुमार सिंह, डॉ एम के रंजन, बालेंद्र सिंह, राजीव नयन सिंह, धर्म दास, देव चौधरी, डॉ विश्वनाथ कुमार आदि सक्रिय रहे। वही यहां समिति द्वारा तीन दिवसीय नाट्य प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.