October 29, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

1 min read

महुआ से नवनीत कुमार की रिपोर्ट


पिकअप की टक्कर में स्कूटी सवार गंभीर

महुआ। पिकअप के टक्कर में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार की शाम महुआ हाजीपुर सड़क पर बदनपुर मिल्की नैनहा के पास घटी। घायल को लोगों ने पुलिस को बुलाकर आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा।
स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि हाजीपुर की तरफ जा रहे हैं स्कूटी सवार ने एक पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर से काफी रक्तस्राव हो गया। लोगों ने अभी बताया कि स्कूटी पर एक महिला बैठी थी जिसे हाथ टूट गयी। महिला हाजीपुर दिग्घी मोड़ से लिफ्ट लेकर स्कूटी से महुआ आ रही थी। लोगों के अनुसार स्कूटी सवार चालक की हालत चिंताजनक थी।

करंट लगने से किशोर की मौत

महुआ। करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में महापर्व छठ फीका पड़ गया। यह घटना महुआ प्रखंड की गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत चखाजे गांव के तीनटोलिया में घटी।
मिली जानकारी के अनुसार और जाप नेता पिंटू कुमार सिंह ने बताया कि गांव के मदन राय का 12 वर्षीय पोता कालू कुमार को घर में ही बिजली से करंट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। यह घटना से परिजन में कोहराम मचा है। घर महिलाएं छठ व्रत का अनुष्ठान रखी थी जो फीका पड़ गया। घटना से गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।

एक साथ चार गाड़ियों में टक्कर से उड़े पचखड़े

महुआ। एक साथ चार गाड़ियों में सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर में चारों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हालांकि सवार बाल बाल बच गए।
घटना शुक्रवार की पूर्वाहन महुआ हाजीपुर सड़क पर फुलवरिया के पास घटी। महुआ की ओर से हाजीपुर की तरफ जा रहे हैं एक टेंपो चालक ने एकाएक इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। इससे उसके पीछे से आ रही तीन अन्य लग्जरी वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक हुई थी सभी गाड़ियों के पचखड़े उड़ गए। यह तो भगवान का शुक्र था जो किसी को कुछ नहीं हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों ने सभी की मदद की।

अपहरण और छेड़खानी के आरोपी गिरफ्तार

महुआ। महुआ पुलिस ने अपहरण और छेड़खानी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस ने नाटकीय ढंग से की। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में शुक्रवार को जेल भेज दिया।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि छेड़खानी और अपहरण मामले में महुआ थाने के मुकुंदपुर पहाड़ टोला निवासी पति पत्नी मो अशफाक और रोशन खातून को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उक्त व्यक्ति पर अपहरण और छेड़खानी सहित संगीन मामले दर्ज थे।

दो वारंटी को भेजा जेल

महुआ। महुआ पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के अनुसार दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी पुलिस ने बीते गुरुवार की रात की।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि जहांगीरपुर सलखनी के अवधेश साह व गद्दोपुर के प्रकाश पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

खरना के लिए दूध मिलना मुश्किल

महुआ। महापर्व के खरना को लेकर दूध मिलना मुश्किल हो गया है। लोग केन, बाल्टी आदि लेकर गौशाला में पहुंच तो रहे हैं लेकिन उन्हें दूध नहीं मिल रहा है। बताया जा रहा है कि जो लोग पूर्व से दूध एडवांस कर रखे हैं उन्हें ही मिलेगा।
जो लोग एडवांस करने से चूक गए उन्हें दूध के लिए भारी परेशानी हो रही है। शुक्रवार को लोगों ने बताया कि महापर्व का खरना शनिवार को होगी। इसके लिए गौशाला के दूध की जरूरत होती है। वे बताते हैं कि वह किलो के बजाय पाव ही सही उसे खरीद कर महापर्व खन्ना का अनुष्ठान करेंगे। दूध की कमी होने से व्रतियों को परेशानी हो रही है।

REPORT – NAVNEET MUMAR ,MAHUA VAISHALI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.