April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पिस्टल के बल पर बाइक लुटने का प्रयास।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
पिस्टल के बल पर बाइक लुटने का प्रयास।

मिली जानकारी के अनुसार गोरौल थाना क्षेत्र के मजीरावाद गांव में नहर के निकट पिस्टल का भय दिखाकर अपराधियो ने बाइक लुटने का प्रयास किया. बाइक चालक के द्वारा विरोध करने पर छुरा से हमला कर जख्मी कर दिया. जख्मी बाइक सवार को ग्रामीणों ने इलाज के लिए सीएचसी गोरौल भर्ती कराया गया है. जहाँ उसका इलाज चल रहा है. इस सम्बंध में मजीरावाद गांव निवासी राहुल कुमार के द्वारा थाने में दी गई प्राथमिकी में बताया है कि वह बाइक से घर लौट रहा था कि तभी नहर पर दो लोग पिस्टल दिखाते हुय गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी छिनने लगा. विरोध करने पर जान मारने के नियत से पेट एवं बांह में छुरा भोंककर जख्मी कर दिया.शोर मचाने पर पर मेरा भाई आदित्य कुमार दौड़ते हुए आया तो उसे भी छुरा से हमला कर जख्मी कर दिया. साथ ही गले से सोने का चैन एवं 47 सौ रुपया लूट लिया. इस मामले में नीरज कुमार एवं एक अन्य अज्ञात लोगो को आरोपित किया गया है.
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने आवेदन प्राप्त किये जाने की पुष्टि की है. साथ ही मामले की छानबीन कर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.