April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दुर्घटना में युवक की मौत से बस्ती में छाया सन्नाटा

दुर्घटना में युवक की मौत से बस्ती में छाया सन्नाटा
महुआ हाजीपुर सड़क पर मिल्की नैन्हा के पास नहाए खाए की शाम युवक के साथ महिला हुई थी घायल
महुआ, नवनीत कुमार
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सोमवार को मृतक के परिवार ही नहीं बल्कि गांव और आसपास के लोगों में मातमी सन्नाटा छाया था। घटना से रहा महापर्व छठ का अनुष्ठान फीका रहा।
मृतक 30 वर्षीय अवध किशोर पासवान महुआ थाने के कन्हौली शैलेश स्थान निवासी महेश पासवान का पुत्र था। अवध किशोर बीते महापर्व पर नहाए खाए की शाम एक महिला के साथ हाजीपुर से घर आ रहा था। इस बीच उक्त स्थान के पास उनकी स्कूटी और मालवाहक मैजिक गाड़ी में भिड़ंत हो गई। इस घटना में अवध किशोर पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके सिर से काफी रक्त स्राव हो गए। जबकि महिला का हाथ टूट गया। लोग घायल अवध किशोर पासवान को पुलिस बुलाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा। इस बीच इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। इस मनहूस घटना को सुनकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और बस्ती का पर्व फीका पड़ गया।
पत्नी गुड़िया और 4 बच्ची का बुरा हाल:
कन्हौली शैलेश स्थान दलित बस्ती निवासी महेश पासवान के पुत्र 30 वर्षीय अवध किशोर पासवान की हुई सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिवार गम में डूबा है। पत्नी गुड़िया तो सुध बुध खो बैठी है। अब कौन उसका सहारा होगा। 4 छोटी बच्ची दुर्गा कुमारी, इशिता कुमारी, जिया कुमारी और सृष्टि तो समझ नहीं रही है कि उसके सिर से पिता का साया उठ गया। सबसे बड़ी दुर्गा 6 वर्ष की है। जबकि सबसे छोटी सृष्टि 7 महीने की है। माता पचिया देवी तो पुत्र की गम में विक्षिप्त बनी है। मृतक घर पर ही मजदूरी कर घर परिवार खिलाता था और उसी से घर परिवार चलता था। घटना पर 16 के जिला पार्षद मनीष शुक्ला ने गहरी संवेदना व्यक्त की और मृतक के परिजन को ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि काफी दुखद घटना हुई है। घटना से पूरा गांव गम में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.