November 1, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद

पुण्यतिथि पर इंदिरा गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद
महुआ, नवनीत कुमार
कांग्रेसी प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की 38 वीं पुण्यतिथि सोमवार को शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेसियों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्व गांधी को लौह महिला की संज्ञा देते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
यहां कन्हौली मोड़ पर कांग्रेसी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार जयसवाल के नेतृत्व में स्व गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके तैल चित्र पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्री जयसवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी 1971 में भारत पाकिस्तान के साथ हुई लड़ाई में इतिहास रचा। उन्होंने 93 हजार पाकिस्तानी सैन्यकर्मियों को हिंदुस्तानी फौज के समन घुटने टेकबाय। इस मौके पर राम पुकार राय, राजकमल जायसवाल, विश्वनाथ बैठा, ललिता देवी, ऋतुराज, रितु रानी, महेश पासवान, अजय आदि उपस्थित थे। उधर चांदसराय में कांग्रेस नेता संजय मिश्रा और कुमारी इंदु बाला के द्वारा स्व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.