November 1, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गोरौल प्रखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह भारत जोड़ो यात्रा के कार्डिनेटर दीपक कुमार सिंह ने स्व इंदिरा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया एवं उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधी जी देश की तृतीय एवं प्रथम महिला प्रधानमंत्री बनी। उन्हें आयरन लेडी भी कहा जाता है, उन्होंने भारत को एक सशक्त एवं मजबूत राष्ट्र के रुप में पहचान दिलाई। वे लालबहादुर शास्त्री जी के मंत्रीमंडल में सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनी। शास्त्री जी के निधन के बाद 1966 में देश की सर्वोच्च पद प्रधानमंत्री बनी। वे भारत की अब तक एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं हैं।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, राकेश सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सुभाष कुमार पप्पू, मुकेश राम, अमित कुमार, आकाश कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.