March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद हैदर इमाम के कोविड-19 से निधन पर शोक प्रकट।

 

लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद हैदर इमाम के कोविड-19 से निधन पर शोक प्रकट।

हाजीपुर जदुआ निवासी लोक जनशक्ति पार्टी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. हैदर इमाम को कोविड-19 से निधन की खबर सुनकर वैशाली जिले में शोक की लहर दौड़ चली। इनके निधन पर वैशाली लोजपा कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना प्रकट की है और कहा है कि इनका निधन असमय जाना बेहद दुखद घटना है। बताते चलें कि पार्टी के स्थापना काल से ही एक सच्चे सिपाही के रूप में पार्टी से जुड़े थे। यह सदा मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वैशाली जिले में लोजपा ने एक सच्चे सिपाही को खो दिया जिसका निकट भविष्य में भरपाई करना मुश्किल है। मौके पर शोक प्रकट करने में लोजपा नेता अजय मालाकार,लोजपा वरिष्ठ नेता कामेश्वर सिंह,सुनील सिंह,दरोगा पासवान,विमल ठाकुर,मुकेश पटेल,संजय पासवान,कमलेश कुमार,मनोज कुमार,कन्हाई सिंह, जयकांत पासवान,बृजेश शर्मा, लक्ष्मण पासवान,गौरीशंकर पासवान,अमन मालाकार,जय मंगल भगत,शिवनाथ पासवान, दीपक मालाकार सहित अनेक लोजपा कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना प्रकट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.