April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

छापेमारी में 189 लीटर देसी शराब बरामद

छापेमारी में 189 लीटर देसी शराब बरामद
महुआ। महुआ पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में एक घर से 189 लीटर देसी शराब बरामद की गई। शराब के साथ एक टेंपो को भी पुलिस ने जब किया है।
मंगलवार को जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि महुआ सदापुर में विनोद राय के यहां छापेमारी की गई। इस दौरान यहां से 189 लीटर देसी शराब पकड़ी गई। उन्होंने यह भी बताया कि यहां से एक टेंपो भी जब्त की गई है। कारोबारी फरार बताया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

 

जलेबी विक्रेता की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
महुआ। सड़क दुर्घटना में जलेबी बिक्री घर परिवार का भरण पोषण करने वाले एक मजदूर 30 वर्षीय मुकेश कुमार की हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना मंगलवार को महुआ मंगरू चौक से इमादपुर होकर लालगंज तीनपुलवा जाने वाली सड़क पर शर्मा अमर गांव के पास हुई।
बताया जा रहा है कि राजस्थान से आकर एक परिवार महुआ के मुजफ्फरपुर रोड में जलेबी बेचने का काम करता था और उसी से उसका घर परिवार चलता था। जलेबी विक्रेता लालगंज से टेंपो से महुआ आ रहा था। इस बीच भगवानपुर थाने के शर्मा अमर गांव के पास टेंपो पलट जाने से उसकी मौत हो गई। यह घटना की सूचना जैसे ही परिजनों में मिली कोहराम मच गया। यहां मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मची थी मातम पूरी करने वालों की भीड़ लगी थी। पूर्व नगर पार्षद अरुण कुमार सिंह ने बताया कि काफी दुखद घटना है। घटना की खबर सुनकर मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाने के लिए लोग पहुंचे। घटना पर मृत्युंजय सिंह, रामा शंकर यादव, रोमी यादव, बृजेश पटेल आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.