April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अष्टयाम यज्ञ से भक्ति में डूबा बखरी गांव

अष्टयाम यज्ञ से भक्ति में डूबा बखरी गांव
24 घंटे के लिए शुरू हुए अखंड जाप में भाग ले रहे महिला और पुरुष श्रद्धालु, शुक्रवार को अष्टयाम यज्ञ समापन पर होगा विवाह कीर्तन का आयोजन
महुआ, नवनीत कुमार
महुआ का लक्ष्मीपुर बखरी गांव राम नाम की जाप में डूबा है। यहां गुरुवार को 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ जो शुक्रवार तक चलेगा। इसके समापन पर शुक्रवार की रात को विवाह कीर्तन होगा। यहां श्री राम जय राम जय-जय राम का अखंड जाप किया जा रहा है। इसमें महिला श्रद्धालु भी बढ चढकर भाग ले रहे रहे हैं।
यज्ञ के यजमान रमेश झा और दुर्गा देवी ने बताया कि समाज और राष्ट्र की कल्याण को लेकर यह यज्ञ किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि बीते 9 वर्षों से प्रत्येक साल देवोत्थान पर यह यज्ञ का आयोजन किया जाता है। यज्ञ में समाजिक लोगों का भरपूर सहयोग है। यहां मीरा देवी, लक्ष्मी कुमारी, अभय झा, साहिल, बाल्मीकि सिंह, राजू सिंह, कपिल राय आदि का सक्रिय सहयोग मिल रहा है। पुरुषोत्तम कुमार उर्फ चुनचुन द्वारा यहां भंडारा का आयोजन किया गया है। जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। आचार्य और संकीर्तन मंडली द्वारा एवं रामायण पाठ के साथ अखंड रामनामा जाप किए जा रहे हैं। यज्ञ को लेकर यहां लोगों में भक्ति, सद्भावना, अपनत्व, भाईचारा, प्रेम कायम है। शुक्रवार को यज्ञ का विधिवत समापन होगा और भगवान की झांकी निकाली जाएगी। रात को विवाह कीर्तन में राम प्रसंग का श्रद्धालु आनंद लेंगे। यहां बच्चों में भी भक्ति भावना देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.