अग्नि पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना एवं सभी अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराया।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर के महथी धर्मचंद पंचायत के चपुता पछियारी टोला में हुई भीषण आगलगी की घटना की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सह प्रमुख पति गणेश राय ने अग्नि पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना एवं सभी अग्नि पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराया। वही अग्नि पीड़ितों को सरकारी स्तर पर सहायता राशि नहीं मिलने पर सीओ मुन्ना प्रसाद से बात कर तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान दर्जनों की संख्या में स्थानीय समाजसेवी के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।
गौरतलब होगा कि गुरुवार को दो पहर बाद महथी धर्मचंद पंचायत के चपुता पछियारी टोला में चाय बनाने के दौरान रसोई गैस सिलिंडर के रिसाव के कारण हुई भीषण आगलगी की घटना में सात लोगो का घर समेत घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया था। आगलगी की घटना की सूचना पर तीन फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच कर घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष सह प्रमुख पति गणेश राय ने सभी अग्नि पीड़ितों के बीच चुरा, गुंड, चावल, साड़ी, धोती, गमछा, मोमबत्ती, माचिस आदि का वितरण किया। इस दौरान सीताराम राय, राज नारायण राय, नवल किशोर राय, पैक्स अध्यक्ष पति दिलीप सिंह, मो0 मुजाहीर, पैक्स अध्यक्ष शंकर कुमार उर्फ सावन, मिथिलेश राय, अरविंद राय, त्रिभुवन चौधरी, मोहन कुमार, नाथू सिंह समेत दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
