सड़क दुघर्टना में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत एक जख्मी।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
सड़क दुघर्टना में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत एक जख्मी।
मिली जानकारी के अनुसार
हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 पर गोरौल एवं फकुली सीमा पर बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । बताया गया है कि महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली निवासी बैद्यनाथ गुप्ता के 38 वर्षीय पुत्र संतोष गुप्ता अपने साथी वीरेंद्र कुमार के साथ मुजफ्फरपुर से अपने घर कन्हौली लौट रहा था कि सड़क पर बिखरे सीसा पर फिसल गया और डिवाइडर से जा टकराया । डिवाइडर से टकराने के बाद घटना स्थल पर ही संतोष गुप्ता की मौत हो गई । वहीं वीरेंद्र कुमार को स्थानीय लोगों ने सीएचसी गोरौल लाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया । मृतक संतोष के परिजन पहुंच लाश को अपने साथ ले गए ।
