April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कट्टा लहराते वीडियो वायरल महुआ के एक गांव का बताया जा रहा वायरल वीडियो

कट्टा लहराते वीडियो वायरल महुआ के एक गांव का बताया जा रहा वायरल वीडियो

महुआ, संवाददाता नवनीत कुमार महुआ वैशाली

महुआ के एक गांव में नर्तकी के साथ हाथ में पिस्टल लेकर लहराते और डांस करते एक युवक का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होते ही लोगों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि यह वीडियो किस गांव की और किस कार्यक्रम की है यह जानकारी अभी पर्दे के पीछे हैं।
वायरल वीडियो में वार वाला के साथ एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर लड़ाते दिख रहा है। नर्तकी के डांस के बीच युवक का भी डांस हो रहा है। यह वीडियो शनिवार को जब वारल हुआ तो हर लोगों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चा होने लगी। वायरल वीडियो पर तो कुछ निजी चैनल वाले द्वारा उसे चलाकर दिखाया भी गया है। वायरल वीडियो महुआ थाना क्षेत्र के ही एक गांव का बताया जा रहा है। इधर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना का कहना है कि वायरल वीडियो की सूचना उन्हें भी मिली है। हालांकि वीडियो कहां का है और किस कार्यक्रम की है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.