बाइकों की हुई आमने सामने टक्कर में एक की गई जान
बाइकों की हुई आमने सामने टक्कर में एक की गई जान
महुआ मुजफ्फरपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत अक्षयवट कॉलेज के पास हुई घटना, विरोध में लोगों ने किया 2 घंटे तक किया सड़क जाम
महुआ, नवनीत कुमार
बाइकों की हुई आमने सामने टक्कर में एक सवार की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए महुआ भेजा जहां से उसे लोग कहीं अन्यत्र ले गए। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने उक्त मार्ग को 2 घंटे तक जाम रखा।
घटना रविवार की अपराहन करीब 2:45 बजे महुआ मुजफ्फरपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत अक्षयवट राय कॉलेज के पास घटी। मृतक 54 वर्षीय रामप्रवेश राय कटारा ओपी के कटिया बुजुर्ग निवासी स्व विशेश्वर राय का पुत्र था। वह महुआ बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहा था। इस बीच मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक बाइक सवार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में रामप्रवेश राय की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। गाड़ियों में हुई जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर लोग दौड़े।
दो घंटे तक जाम से हुई परेशानी:
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने उक्त मार्ग को टायर जलाकर जाम कर दिया। इस बीच मृतक के परिवार और गांव से भी लोग पहुंच गए। जिससे माहौल और गमगीन के बीच आक्रोशित हो गया। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना दल बल के साथ पहुंचे और लोगों को काफी समझाने की कोशिश की। यहां पूर्व पार्षद अशोक कुमार अकेला भी पहुंचे और लोगों को समझाया। काफी मशक्कत के बाद लोग माने और सड़क से हटे। इसके बाद आवाजाही शुरू हुई। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया और बाइक को जब्त कर थाने ले आई। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा था। वही इसी दिन महुआ हाजीपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत बेलकुंडा बैद्यनाथपुर के पास वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दंपति घायल हो गए। घायल दंपति को लोगों ने उठाकर सदर अस्पताल भेजा। जहां महिला की मौत हो गई। रविवार को यहां कई घटना से लोग मर्माहत है उठे।
