April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी का भव्य स्वागत

महुआ में संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी का भव्य स्वागत       

  महुआ से  नवनीत कुमार की रिपोर्ट

वित्त वाणिज्य कर व संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी का महुआ में रविवार को भव्य स्वागत किया गया। उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं ने रोककर मालाओं से ही सिर्फ नहीं लादा बल्कि उन्हें अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी रविवार को पटना से अपने गृह जिला जा रहे थे। इस बीच उन्हें महुआ वैशाली उच्चतर विद्यालय के पास जदयू के जागेश्वर राय के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। इस मौके पर उपस्थित पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा के द्वारा शाल और प्रतीक चिन्ह दिए गए। पार्टी के अजय भूषण दिवाकर, जगन्नाथ चौधरी, श्रीभगवान चौधरी, अमर गुप्ता, सत्येंद्र कुमार, संजय गुप्ता, हिमाचल कुमार, अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रामप्रवेश राय, रत्नेश कुमार, मुखिया शंभु शरण राय, अमरेन्द कुमार अरुण आदि ने उन्हें माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान श्री चौधरी ने कहा कि जदयू और राजद का मिलन अटूट है। इसे कोई तोड़ नहीं सकता। जो कोई दोनों पार्टियों के बारे में कुछ कहते हैं। वह उनकी अपनी उपज है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार काम मैं विश्वास करती है। इधर श्री चौधरी का स्वागत कुशहर, हरपुर आदि में भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.