April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पिकअप चालक को हाईवा ने घसीटा: रेफर

पिकअप चालक को हाईवा ने घसीटा: रेफर

रिपोर्ट नवनीत कुमार

महुआ। गेट खोल कर बाहर निकलने के दौरान एक पिकअप चालक को हाईवा ने घर घसीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को लोगों ने पुलिस को सूचना देकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल महुआ भेजा। जहां से उसे स्थिति चिंताजनक देखते हुए हाजीपुर रेफर कर दिया गया।
घटना महुआ बाजार के वाया नदी सड़क पुल के पास हुई। बताया जा रहा है कि एक पिकअप चालक गेट खोल कर उतर रहा था। इसी बीच एक अनियंत्रित हाईवा ने उसे घसीट दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी बताया गया कि चालक की स्थिति नाजुक देखते हुए हाजीपुर से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घायल चालक की पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.