महुआ। दिल्ली से घर लौट रहे एक परदेसी को नशा खुरानी गिरोह ने गिरफ्त में लेकर उसका सारा सामान लूट लिया और नशे की हालत में गांव के ही कुछ फासले पर फेंका दिया। सुबह जब लोगों ने युवक को बेहोशी अवस्था में पड़ा देखा तो हल्ला की। उसे उठाकर आनन-फानन में महुआ अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। युवक 2 दिनों बाद रविवार को होश में आया और परिजन उसे अस्पताल से घर ले गए। मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाने के बिशुनपुर मधौल निवासी राज किशोर सिंह के पुत्र 35 वर्षीय पंकज सिंह दिल्ली से घर लौट रहे थे। इस बीच हाजीपुर से घर आने के क्रम में नशा खुरानी गिरोह ने उन्हें गिरफ्त में ले लिया और नशा खिलाकर उनके कमाई के सारे सामान ले लिए। गिरोह ने नशे की अवस्था में उसे घर से 2 किलोमीटर दूर पहाड़पुर चंवर स्थित धान के खेत में फेंक दिया। सुबह में जब लोगों ने देखा तो हल्ला किया। ग्रामीणों ने बताया कि बेहोश युवक की हालत गंभीर देखते हुए महुआ अनुमंडल अस्पताल से रेफर किया। उसे हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज किया गया। जहां रविवार की शाम होश आने पर उसने सारी बातें बताई।