अपहृत लड़की ने कि थाने में सरेंडर।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
अपहृत लड़की ने कि थाने में सरेंडर।
बीते माह गोरौल थाना क्षेत्र के रसूलपुर कोरिगावँ से अपहृत लड़की थाने में आकर सरेंडर कर दिया है. हालांकि उसके पिता ने थाने में अपहरण किए जने का प्राथमिकी दर्ज कराया था जिसमे आरोप लगाया था कि सदर थाना अंतर्गत इस्माइलपुर गांव के कुछ लोग आकर बोले की तुम अपनी पुत्री की विवाह नीरज कुमार के साथ कर दो जिसपर लड़की के परिजनों ने बताया कि उसकी पुत्री अभी नवालिंग है और अभी शिक्षा प्राप्त कर रही है. विवाह से इंकार करने पर सभी ने धमकी देते हुए कहा कि देखते है तुम्हारी पुत्री कैसे शिक्षा प्राप्त कर लेती है. इसी बीच जब उसकी नवालिंग पुत्री कोचिंग करने के लिये घर से निकली तो वापस नही लौटी, परिजनों के खोजबीन करने के वाद भी पता नही चला. इसी को लेकर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराया गया था और मामले में मिथलेश सिंह,प्रमोद सिंह,आमोद कुमार सिंह,पिंटू कुमार ,कौशल किशोर सिंह को आरोपित किया गया था.
हालांकि अपहृत लड़की शनिवार को थाने पहुची और पुलिस पदाधिकारी को बताई की वह अपने मित्र के साथ गयी थी और सारी जानकारी पुलिस को दे दिया है.
