पंचायतों में लगने वाले जिम योजना में अधिकारियों के मिली भगत से बड़े पैमाने पर मचा लुट खसोट ।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
पंचायतों में लगने वाले जिम योजना में अधिकारियों के मिली भगत से बड़े पैमाने पर मचा लुट खसोट ।
गोरौल प्रखंड के अनेक पंचायतों में लगने बाला जिम सरकारी अधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं बिचौलिये के मिली भगत से कमीशन खोरी की भेंट चढ़ गया. प्रखंड के सभी पंचायतों में , (व्याम) कसरत करने के लिये विभिन्न तरहों के उपकरण लगाने की सरकार द्वारा जिम योजना चलाई जा रही है. अच्छी क्वालिटी का उपकरण लगे इसके लिये सरकार द्वारा लगभग 5 लाख लाख रुपया भी आवंटन कराया गया. इतना सबकुछ के बाद पिरापुर मथुरा पंचायत में जो जिम लगाया गया वो लगने के एक सप्ताह के अंदर ही टूटकर बिखर गया. गांव के निवासी ,सुमन कुमार ,चुन्नू पटेल, नीरज कुमार ने बताया इतनी घटिया क्वालिटी का जिम लगाया गया है कि पकड़ते ही झुक जाता है. इस जिम से यदि योग किया जाए तो हाथ पैर सहित शरीर का अन्य अंग भी टूट जायेगा जिम करना मतलब दुर्घटना को आमंत्रित करना है. राजेश्वर सिंह, बाबू लाल सिंह , व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जिम लगने के साथ ही यह जिम का उपकरण टूटकर इधर उधर बिखर गया है. कसरत करने के दौरान कई लोग गिरकर अपना हाथ पैर तोर चुके है.
पूर्व मुखिया राज कुमार सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे वह उपयोगी एवं जनकल्याण की योजना में भी इस तरह की लूट खसोट होगी हमलोग सपने में भी नही सोचा था ,
पंचायत के सरपंच मधु कुमारी ने बताई की इसकी जांच होनी चाहिये. यह सरकारी राशि का सीधे गवन का मामला है. जानकारी मिली है कि प्रखंड के एक अधिकारी का निजी सम्बन्धित के एजेंसी के द्वारा जिम लगाया गया है. इस पंचायत को कौन कहे पूरे प्रखंड का यही हाल है. सबसे बड़ी बात यह है कि कहि भी इस योजना से सम्बंधित बोर्ड नही लगाया गया है.
बीडीओ उदय कुमार ने बताया कि शिकायत हमे भी मिल रहा है. जल्द ही जांच कर कारवाई के लिये वरीय पदाधिकारी को लिखा जायेगा.
फोटो- पिरापुर मथुरा पंचायत में लगा जिम.
