ताजपुर कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
ताजपुर कॉलेज में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
ताजपुर , समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
ताजपुर / समस्तीपुर : – – – डॉ. एल.के.भी.डी. कॉलेज ताजपुर समस्तीपुर में अंग्रेजी विभाग की ओर से ‘दी वाइस ऑफ जेंडर डिस्क्रिमिनेशन इन दी नॉवेल्स ऑफ शशि देशपांडेय’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन प्रधानाचार्य डॉ.पी.आर.कर्ण की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में समता महाविद्यालय जन्दाहा के अंगेजी विभागाध्यक्ष डॉ.सुडिस्ट प्रसाद सिंह रहें। डॉ. सिंह कई वर्षों तक अल्बाहा यूनिवर्सिटी किंगडम ऑफ सऊदी अरबिया में प्रोफेसर के पद पर कार्य किया । संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य द्वारा शशि देशपांडेय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। बीज वक्ता द्वारा शशि देशपांडेय के उपन्यासों में लैंगिक भेदभाव और इसके चलते बदलते सामाजिक व्यवस्था में बदलाव पर विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी के संयोजक सह मंच संचालन डॉ. दुर्गा पटवा द्वारा किया गया। आभार ज्ञापन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ.विनीता कुमारी द्वारा किया गया। संगोष्ठी में अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी के साथ सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
